Live

वाहन चोर गिरोह का सरगना इलाज के दौरान सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार

A
Adminलेखक

MADHEPURA:-बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जिसमें सदर अस्पताल में इलाजरत वाहन चोर गिरोह का सरगना मो बिट्टु कैदी वार्ड से फरार हो गया।

फरार बिट्टु 12 अगस्त को अंतर्जिला वाहन चोर गैंग के सरगना के रूप में गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू को पेट से संबंधित परेशानी थी। जेल के डॉक्टर ने बेहतर इलाज की सिफारिश की थी। इस कारण से उसे 3 सितंबर को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।

इस बीच बीती रात उसने शौचालय जाने की बात कही। इस क्रम में उसके हाथ में हथकड़ी नहीं लगा हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए अपराधी बिट्टू कैदी वार्ड के मेन गेट से फरार हो गया। मालूम हो कि भर्राही ओपी क्षेत्र से 28 जुलाई को लूटी गई पिकअप की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया था।

इस कांड में गिरोह के सरगना शहर के मस्जिद चौक के नजदीक रहने वाले मो. बिट्‌टु समेत पांच कुख्यात अपराधियों को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशानेदेही पर लूटी गई पिकअप के साथ-साथ 5 अगस्त को सौरबाजार के पतरघट ओपी क्षेत्र अतंर्गत कहरा मोड़ के समीप से लूटी गई पिकअप और सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अतंर्गत कोशी महासेतु के पास 17 जुलाई को लूटी गई पिकअप वाहन बरामद किया गया था।इन घटनाओं में अपराधियों द्वारा प्रयुक्त तीन बाइक, 3 मोबाईल फोन, एक कट्‌टा एवं 2 कारतूस भी बरामद किया गया था

मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें