Live

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही...दो दिन से बस नमाज....ढोल..मंजीरा..कीर्तन और हनुमान चालीसा....लेकिन जनता के मुद्दे ???

A
Adminलेखक

रांची- झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। इस सत्र में जनता से जुडे मुद्दे तो गिनाने के लिए कई सारे हैं, लेकिन पिछले दो दिनों से सदन में ढोल, मंजीरा, कीर्जन और हनुमान चालीसा के अलावा कुछ सुनाई नहीं दे रहा। नमाज पढने के लिए विधानसभा की ओर से कमरा क्या आवंटित हुआ, मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान बीजेपी के विधायक सीपी सिंह ने विधानसभाध्यक्ष से विधायकों के लिए हनुमान चालीसा पढने के लिए समय देने की मांग कर दी।

मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरु हुई तो उससे पहले बीजेपी विधायकों ने बाहर फिर सदन में ढोल,मंजीरा और कीर्तन करना शुरु कर दिया। बीजेपी विधायकों ने तो सदन के अंदर ही हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरु कर दिया। विधायक भानुप्रताप शाही सहित कई विधायकों ने फर्श पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाट करना शुरु कर दिया। बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने विधानसभाध्यक्ष से हनुमान चालीसा पढने के लिए समय आवंटित करने की भी मांग कर दी। सीपी सिंह ने कहा कि विधाय.कों को हर मंगलवार को 12.30 बजे हनुमान चालीसा पढने के लिए समय मिले। हंगामा इतना था कि दो बजे से पहले विधानसभाध्यक्ष को कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पडी.

सोमवार को भी सदन की कार्यवाही नमाज पढने के लिए कमरा संख्या TW-348 के आवंटन के मुद्दे पर भेंट चढ गयी। नयी नियोजन नीति के साथ विपक्ष ने सदन और सदन के बाहर इतना हंगामा किया कि पूरे दिन सदन में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। मंगलवार को फर्स्र्ट हाफ भी उसी के भेंट चढ गया।

सवाल यह है कि जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि.को जनता अपनी समस्याओं के निधान करने के लिए भेजती है. और यहां सदन में माननीय ढोल मंजीरा बजाकर विधानसभा का समय और जनता की गाढी कमाई का पैसा बरबाद कर रहे हैं। इससे पहले भी कई ऐसे मुद्दे सदन में आए, जिसपर चर्चा या बहस होनी चाहिए लेकिन माननीय हंगामा करके ही समस्याओं का निदान चाहते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें