Live

तेजप्रताप के लिए बीजेपी का सॉफ्ट-कॉर्नर !! क्या आरजेडी के विवाद को और हवा देने में जुटी है बीजेपी ??.

A
Adminलेखक

पटना। लालू राबडी के बडे सुपुत्र तेजप्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से बेहद गुस्से में हैं। आरजेड़ी के प्रदेश अध्यक्ष और अपने चाचा जगदानंद सिंह की कार्यशैली उन्हें रास नहीं आ रही। पिछले दिनों जगदानंद सिंह ने आरजेडी की छात्र इकाई के अध्यक्ष पद पर तेजप्रताप के करीबी को हटाकर नया छात्र इकाई अध्यक्ष नियुक्त कर इस लडाई को और हवा दे दी। फिर क्या था, रविवार को तेजप्रताप यादव ने छात्र जनशक्ति परिषद नाम से नयी छात्र इकाई गठित कर दी। आरजेड़ी के इस विवाद और तेजप्रताप की नाराजगी को और हवा देने में बीजेपी जुट गयी है। उसके मंत्री सम्राट चौधरी और नीरज बबली ने तेजप्रताप यादव को उनके नये संगठन बनाने के लिए शुक्षभकामनाएं देते हुए पार्टी बनाने की भी सलाह दी है।

पार्टी में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं..

पिछले कुछ समय से आरजेडी में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा। एक ओर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर तो हैं लेकिन उनकी लगातार खराब सेहत लालू परिवार और पूरी आरजेडी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं उनकी गैर-मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से लगातार बढ रही दूरी भी पार्टी के लिए चिंता का विषय है। लेकिन सबसे बडी चिता तेजप्रताप यादव को लेकर है। उनका आक्रामक तेवर आए दिन पार्टी और परिवार के माथे पर बल लाता रहता है। अभी हालिया विवाद चाचा जगदानंद सिंह और भतीजे तेजप्रताप यादव के बीच का है। जगदानंद सिंह छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद से तेजप्रताप यादव के करीबी की जगह दूसरे नेता को मनोनीत कर दिया। फिर क्या था, तेजप्रताप यादव ने खुद की छात्र जनशक्ति परिषद का गठन कर लिया।

बीजेपी कस रही तंज

बीजेपी लगातार आरजेडी, लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर हमलावर रही है। तेजप्रताप यादव द्वारा नया संगठन गठित करते ही बीजेपी ने तेजप्रताप यादव के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखाना शुरु कर दिया है। सोमवार को बीजेपी के दो मंत्रियों ने एक साथ तेजप्रताप यादव के प्रति सहानुभूति दिखाई। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजप्रताप यादव का नया संगठव बनाना यह बेहद चिता का विषय है कि उन्हें पार्टी में तरजीह नहीं दी जा रही। साथ ही तेजस्वी यादव अपने बडे भाई की भी बात नहीं सुन रहे।

वहीं दूसरी ओर, बीजेपी के एक और मंत्री नीरज कुमार बबलू ने भी तेजप्रताप यादव को लेकर बेहद नरमी दिखायी है। नीरज बबलू ने व्यंग्य भरे लहजे में कहा कि तेजप्रताप यादव को परिवार में बराबर की हिस्सेदारी नहीं दी जा रही। ने बेहद टैलेंटेड नेता है लेकिन आरजेडी उनके टैलेंट को समझ नहीं पा रही। नीरज बबलू ने तो तेजप्रताप को नयी पार्टी बनाने की भी सलाह दे दी है।

इससे पहले भी जब भी तेजप्रताप अपने परिवार से, पार्टी से या फिर जगदानंद सिंह पर भडके तो बीजेपी ने उनके लिए ऐसे ऐसे शब्द बोले है, मानो फिलहाल तेजप्रताप यादव के लिए भी बीजेपी ही सबसे बडी शुभचिंतक है। लेकिन यह तो राजनीति है जिसमें एक की कमजोरी सामने के लिए लाभ का कारण बन जाती है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें