Live

बिहटा में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की हत्या !!

A
Adminलेखक

BIHTA:-बिहटा के अदलीपुर में आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। गांव वालों के अनुसार, जिस युवक का शव मिला है, उसके पिता ने यह आशंका जताई है कि उसकी हत्या की गयी है। मृतक युवक की पहचान नेउरा ओपी थाना क्षेत्र के राहतगंज निवासी विनोद कुमार के पुत्र राहुल कुमार के रुप में हुई है।

मृत युवक के पिता का कहना है कि उसके बेटे का गांव की एक लडकी से साथ प्रेम प्रसंग था और वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था और उसकी हत्या कर दी गयी। इसका खुलासा तब हुआ जब तड़के अदलीपुर गाँव के समीप से एक युवक का शव बोरे में बंद मिला। शव के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी और देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नेउरा थानाध्यक्ष पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव की जांच पड़ताल में जुट गए। जांच में वहीं मृतक के पिता विनोद कुमार का कहना है कि मृतक युवक राहुल कुमार का अदलीपुर गांव के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शव मिलने से एक दिन पहले युवक अपने घर से छुप-छुपाकर लड़की से मिलने गया था। जहां युवक को लड़की से मिलते देख लड़की के घरवालों ने युवक की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद देर रात को लड़की के घरवालों ने शव को बोरे में कसकर गाँव के पास ही पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। वहीं सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो देखा कि एक बोरे से बहुत तेज दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और पुलिस पुलिस उसी दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें