शौच के लिए घर से निकले युवक की पोखर में डूबने से हुई मौत
BETTIAH:-बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां शौच के लिए घर से निकले युवक की पोखर में जूबने से मौत हो गयी।इस घटना हादसा के बाद परिवार और गांव के लोग काफी दुखी हैं।
पोखर में डूबने से युवक के मौत का यह हादसा
बेतिया जिला के सिकटा थाना क्षेत्र के धनगर टोली की है।मिली जानकारी के अऩुसार आज अहले सुबह सुरेश प्रसाद नामक युवक शौच के लिो पेखर किनारे गया हुआ था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह पोखर में डूब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
पोखर में युवक को डूबने की सूचना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी..की लोगो ने युवक का बचाने की कोशिश भी की पर तबतक युवक की मोत हो चुकी थी।सुरेश प्रसाद के डूबने की सूचना के बाद से परिजदन का रो-रोकर बुरा हाल है।वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।उसके दो छोट-छोटे बच्चें हैं।इस हादसे से गांव के लोग भी दुखी हैं।गांव के मुखिया प्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस दी।मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया गया है।
हादसे की सूचना के बाद सिकटा थाना प्रभारी
पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की
तफ्तीश की।पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।मीडिया से बात करते हुए थानाप्रभारी ने कहा कि मुआवजे के लिए जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।