Live

केन्द्रीय टीम बिहार के बाढग्रस्त क्षेत्रों का करेगी भ्रमण

A
Adminलेखक

PATNA:- उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ की वजह से जनजीवन प्रभावित हैं।जिससे एक बड़ी आबादी को परेशानी हो रही है।बड़ी संख्या में सड़के और घरों को नुकशान पहुंचा हैं,वहीं किसानों की फसल भी बर्बाद हुई है।
लोगों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों के साथ ही सूबे के सीएम नीतीश कुमार इन बाढग्रस्त इलाके का दौरा कई चरणों में कर चुकें हैं।सीएम के बाद अब केन्द्रीय टीम इन बाढग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण के साथ ही प्रभावित लोगों से मुलाकात करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सचिव राकेश कुमार के नेतृ्त्व में छह सदस्यीय टीम आज बिहार दौरे पर आ रही है।पटना पहुंचने के बाद यह टीम सबसे पहले राज्य के मुख्य सचिव और बाढ प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और फिर दरभंगा एवं आस-पास के बाढग्रस्त क्षेत्र का हवाई सर्वे करेगी।यह टीम कुशेश्वरस्थान के बाढ पीड़ियों से मुलाकात करेगी और स्थानीय लोगों से हो रही परेशानी और क्षति की जानकारी लेगी।
केन्द्रीय टीम मंगलवार को भागलपुर एवं आस-पास के इलाके का हवाई सर्वे करेगी और नवगछिया के बाढ पीड़ितों से मिलकर उनसे जानकारी लेगी।बाढग्रस्त इलाके का भ्रमण करने के बाद केन्द्रीय टीम आपदा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित इलाके में चलाये जा रहे राहत कार्य की पूरी जानकारी लेगी।इस दौरान वह बाढ की वजह से हुए नुकशान पर चर्चा करेगी।इसके बाद वह पूरी रिपोर्ट बनाकर केन्द्र सरकार को सौपेंगी।इस रिपोर्ट के आधार पर केन्द्र सरकार बिहार को आर्थिक सहायता दे सकती है।
अरूण चौरसिया,कशिश न्यूज

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें