Live

तेजस्वी से नाराज चल रहे तेजप्रताप ने फिर साधा निशाना, कहा अहंकार मानव का सबसे बड़ा शत्रु

A
Adminलेखक

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनो लाल तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच नराजगी अभी भी दूर नही हुई है. राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के रवैयै से नारज चल रहे लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पिछले 24 घंटे के अंदर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर दो बार इशारो - इशारो में निशाना साधा है.
खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन मानने वाले तेजप्रताप ने एक दिन पहले जहा अपने ट्वीटर पर
महाभारत के एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए लिखा था कि हे अर्जुन मन अशांत है और इसे नियंत्रित करना कठिन है. लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है.तेज प्रताप के इस ट्वीट से राजद समर्थको को ऐसा लग रहा था कि जगदानंद विवाद के बाद अपने पिता से मिलकर वापस लौटे तेज प्रताप अब शांति के मूड में है.
इसके बाद शनिवार को एक बार फिर तेजस्वी से मुलाकात करने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे तेज प्रताप यादव . लेकिन तेजस्वी से मुलाकात नही होने के कारण कुछ ही देर में वे बैरंग वापस लौट गये. जानकार सूत्रो के मुताबिक तेजस्वी से उनकी मुलाकात नही हो पायी और तेज प्रताप नाराज होकर राबड़ी देवी के घर से बैरंग वापस लौटे.

इस घटना के थोड़ी देर बाद ही तेज प्रताप ने दूसरा ट्वीट किया है और लिखा है कि अहंकार मानव का और मानव समाज का इतना बड़ा शत्रु है जो सम्पूर्ण मानव जाति के कष्ट का कारण और अन्तत विनाश का द्वार बनता है.
यानि इशारो - इशारो में तेज प्रताप ने अपने अर्जुन को अहंकारी बतलाया है और उन्हें सचेत किया है. तेज प्रताप के इस ट्वीट पर उनके समर्थको की लगातार प्रतिक्रिया भी आ रही है अब देखना है कि तेजस्वी यादव जिन्हें तेज प्रताप अपना अर्जुन मानते है वो उनकी बात यानि कृष्ण की बातो पर कितना अमल कर पाते है.
अशोक मिश्रा, कशिश न्यूज.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें