बिहटा में जमीनी विवाद में दो की गोली मारकर हत्या
BIHTA:-बिहटा में बड़ी आपराधिक घटना हुई है जहां जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भून दिया गया है।इसमें 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक घायल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।वहीं डबल मर्डर की घटने के बाद परिजनों ने आगजनी करते हुए कई घंटे तक सड़क जाम रखा।
डबल मर्डर की यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव का है जहां पर दो लोगों की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान किशुनपुर निवासी प्रदीप कुमार और राहुल कुमार के रूप में किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार किशनपुर गांव में दो परिवार के बीच जमीनी विवाद चल रहा था और उसी विवाद में अपराधियों ने प्रदीप कुमार और राहुल कुमार के साथ अजित नाम के व्यक्ति को गोलियों से भून दिया घटनास्थल पर ही प्रदीप कुमार और राहुल कुमार की मौत हो गई जबकि तीसरा अजित सिंह नाम का व्यक्ति को गंभीर अवस्था में निजी नर्सिंग होम बिहटा में एडमिट किया गया है जहां जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
हत्या की खबर के बाद गांव में तनाव का माहौल है वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है घटना की जानकारी के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है वही दानापुर डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं और तफ्तीश में जुटे हुए हैं।
इस मामले में मृतक का भाई प्रकाश कुमार सिंह का कहना है कि मेरा भाई जमीन का रजिस्ट्री करवाया था और उसी को लेकर बार बार विवाद हो रहा था आज दीवार घेरवाने के लिए सभी लोग यही सोए थे उसी दौरान प्रवीण के साथ पांच के संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने आकर विवादित जमीन पर सोए प्रदीप कुमार और राहुल कुमार की हत्या कर दिया जबकि चाचा अजित भी इसमे गंभीर रूप से घायल है।
बिहटा संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।