Live

बाथरूम का ग्रिल तोड़कर छह बाल कैदी फरार

A
Adminलेखक

JAHANABAD जिला मुख्यालय स्थित पर्यवेक्षण गृह के बाथ रूम का ग्रिल तोड़कर छह बाल कैदी फरार हो गए। इस मामले में पर्यवेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस फरार बाल कैदियों की तलाश में जुटी गई।

नगर थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि पर्यवेक्षण गृह के
शौचालय का ग्रिल तोड़कर छह बाल कैदी फरार हो गए थे।जैसे ही बाल कैदी के फरार होने की जनकारी पुलिस को मिली।तो उसकी खोजबीन के लिए जगह-जगह पर गस्ती बढा दी गयी।परिणामस्वरूप अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र से चार बाल कैदी को दुबारा गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि दो अन्य बाल कैदी की तलाश अभी भी की जा रही है। ।एसपी दीपक रंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रियता बढाते हुए चार बाल कैदी को गिरफ्तार करने में सफल रही है।वहीं इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें