Live

साइकिल से देश भ्रमण पर निकले केरल के बसीर

A
Adminलेखक

पंजाब में शिक्षक की नौकरी कर रहे बशीर (Bashir) देश की शिक्षा व्यवस्था और किसानों की खराब हालत को सुधारने के लिए साइकिल से देश भ्रमण पर निकले हैं.

RANCHI:-कहा जाता है कि अगर आप में जज्बा और जुनून है तो कुछ भी असंभव नहीं है. ऐसा ही कर दिखाया केरल के रहने वाले बशीर ने. पंजाब में शिक्षक की नौकरी कर रहे बशीर (Bashir) देश की शिक्षा व्यवस्था और किसानों की खराब हालत को सुधारने का मिशन लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं.बसीर साल के ग्यारह महीने अपनी नौकरी करते हैं और एक महीने देश यात्रा पर निकल जाते हैं, ताकि वर्तमान में किसानों की हालत को जान सकें देश भ्रमण के लिए बशीर ने साइकिल को माध्यम बनाया है।
अपनी यात्रा को लेकर रांची पहुंचे
बशीर ने बताया कि साइकिल को सवारी बनाने का मुख्य कारण यह भी है कि लोगों को इंधन वाली वाहनों का प्रयोग कम करने का संदेश दिया जा सके।साथ ही साथ देश के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था को भी जानकारी भी


बशीर गरीब बच्चों को देते हैं।बशीर ने बताया कि उनकी एक संस्था है जो ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षित करती है.
अपनी यात्रा के माध्यम से वह विभिन्न गांव में घूम-घूम कर बच्चों को चिन्हित करते हैं और फिर उन्हें ऑनलाइन शिक्षा देकर उन्हें शिक्षित करते हैं. उन्होंने बताया कि आज से कुछ साल पहले तक लोगों का मानना था कि बिहार-झारखंड के क्षेत्रों में जाना खतरों से खाली नहीं है, लेकिन अपनी यात्रा के दौरान झारखंड और बिहार के लोगों का भरपुर प्रेम मिला है। दोनो राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ा है और लोग विकसित हो रहे हैं. इससे पहले भी बशीर मोटरसाइकिल और कार से देश भ्रमण किये थे.बशीर के इस प्रयास का लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. कई लोग साइकिल और उनके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं.
रांची से राजेश की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें