मधुबनी की महिला ने एक साथ तीन बच्चें को दिया जन्म ...नवजात के दीदार के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़
MADHUBANI: जिले के हरलाखी प्रखंड के कौआह बरही गांव के अमरेश राउत और अम्बिका कुमारी की शादी 5 साल पहले हुई थी।शादी के कई साल तक कोई बच्चा नहीं होने पर पति-पत्नी के साथ ही पूरे परिवार के लोग विभिन्न मंदिरों में माथा टेक रहे थे।इस बीच अम्बिका के गर्भवती होने की सूचना पर परिवार के लोग काफी खुश हुए थे।इस बीच अम्बिका ने एक साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन बेटे को एक साथ जन्म दिया है।
अम्बिका को उमगांव स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया था,जहां एक उसने एक साथ तीन पुत्रों को जन्म दिया है।सभी नवजात बच्चे स्वास्थ्य हैं लेकिन सभी के वजन में अंतर है।जिसमें एक का वजन 1 किलो ,दूसरे का वजन 9 सौ ग्राम व तीसरे का वजन 7 सौ ग्राम है ।
डॉक्टर बच्चों के वजन को सामान्य करने के लिए चिकित्सीय उपाय कर रहे हैं ।अम्बिका कुमारी की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन कोई बच्चा नही होने से मंदिर मंदिर मन्नत मांगती थी।एक साथ तीन बेटे होने पर वह इसे ईश्वर की कृपा मानती है ।
एक साथ तीन बच्चे के जन्म की सूचना के बाद ग्रामीणों में भी बच्चें को देखने की लालसा जगी..जिसकी वजह से निजी अस्पताल के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।
मधुबनी से गौरव की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।