आशीर्वाद यात्रा के तहत चिराग पासवान पहुंचे आरा...गाजे-बाजे के साथ किया गया स्वागत
आरा:--चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा अब अपने 9वें चरण में पहुंच गई है। इस दौरान शुक्रवार को चिराग पासवान ने आशीर्वाद यात्रा के 9वें चरण की शुरूआत भोजपुर के कोईलवर से की। चिराग पासवान के पहुंचते ही कोईलवर के कपिलदेव चौक पर खड़े समर्थक अपने चहेते नेता को अपने-अपने ढंग से जोरदार स्वागत किया । बाइक के साथ साथ डीजे के चिराग पासवान के समर्थन में गाना बजा कर "आव हो चिराग भइया से हाथ मिलाआव हो" चिराग भइया जिंदाबाद बोल वाले गाने और फूल माला और फूलों के बारिश के साथ भव्य स्वागत किया गया।
चिराग पासवान के पहुंचते ही सैकड़ों कार्यकर्ता हाथ में माला लेकर अपने प्रिय नेता के साथ सेल्फी लेने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच होड़ मची थी पहले मैं तो पहले मैं के बीच कार्यकर्ताओं की भीड़ चिराग पासवान के काफिले के साथ साथ चल रही थी। बिहार विधान परिषद के सदस्य हुलास पांडे के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया कोईलवर से हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ चल रहे चिराग पासवान भीड़ को देखकर काफी खुश दिखे
इस अवसर परर मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि भोजपुर से लोगों का समर्थन मिल रहा है।लोगों का अपार समर्थन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कि मुहिम को दर्शाता है कि आने वाले समय में बिहार में लोक जन सकती पार्टी बिहार की बड़ी ताकत बन कर उभरेगी । यात्रा के माध्यम से बिहार की जनता से आशीर्वाद लेने पहुँचा हूँ। मैं चाहता हूँ कि आने वाले दिनों में जब विकसित बिहार बने उस समय बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की अहम भूमिका हो।
जदयू विधायक गोपाल मंडल पर बोले चिराग
जदयू विधायक गोपाल मंडल के तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अर्धनग्न अवस्था में घूमने को सवाल को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जब आप किसी सार्वजनिक जगह पर रहते हैं तो उस जगह की मर्यादा को ध्यान में रखना जरूरी है उस जगह महिलाएं हैं बुजुर्ग हैं बच्चे हैं उस वक्त जो स्थानीय सार्वजनिक मर्यादा होती है ।उसका पालन करना जरूरी है। आरा से इस आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक बहुत बड़ा इतिहास बनेगा। वही बातचीत के क्रम में लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे ने बताया कि पूरे बिहार में चल रहे आशीर्वाद यात्रा के तहत आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी वीरों की धरती भोजपुर पहुंचे हैं जहां के उनके स्वागत में उमड़ा जनसैलाब यह बता रहा है कि लोग अब जाग चुके हैं और बिहार बदलाव की ओर अग्रसर हो रहा है भोजपुर में लाखों लोगों का आशीर्वाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिल रहा है।
आरा से चंदन की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।