राजधानी के ज्वेलरी दुकान से अपराधियों ने 3.28 लाख के आभूषण लूटे
PATNA:- राजधानी के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में स्थित महावीर ज्वेलर्स में अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।मिली जानकारी के अऩुसार अपराधियों ने दुकानदार को बंधक बना कर 3.28 लाख की ज्वेलरी और 28 हज़ार कैश लूट लिया. दुकानदार ने बताया की उनके दुकान का सीसीटीवी कैमरा ख़राब है.जिस जगह पर घटना हुई वह बहुत ही भीड़-भाड़ वाला इलाका है. दुकानदार और स्थानीय लोगों ने बताया की दो अपराधी दुकान के अंदर घुसे और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.वही दो लोग दूकान के बहार खड़े थे एक बाइक पर सवार था और दुसरा विजन किराना स्टोर के दुकानदार के बेटे पर पिस्टल तान कर हल्ला नही करने को कहा...
लूट से पहले की गई रेकी
स्थानीय लोगों ने बताया की एक महिला दुकान में मंगलसूत्र लेने आई थी.लेकिन उसने कुछ नहीं खरीदा।महिला के जाने के कुछ देर बाद ही दोनों अपराधी दुकान के अंदर आ गए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने शुरू की छानबीन
इस मामले में पुलिस का कहना है की दो ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. लूटपाट के बाद बाइक पर सवार होकर पटेल नगर गाँधी मूर्ति की तरफ भाग निकले जब उन्होंने पीछा किया तो मोड़ के पास बाइक स्लो कर के अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की.
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी मध्य अंबरीश राहुल भी मौके पर दल बल के साथ पहुंचें और मामले की छानबीन की।पुलिस ने घटना स्थल के पास से पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों को पकडने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।