विधानसभा का सत्र शुरू होते ही भाजपा ने दिखाया आक्रमक तेवर
बाबूलाल मरांडी के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष में तकरार
RANCHI:-झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया।मुख्य विपक्षी दल भाजपा इस सत्र में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर हमलावर है।भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को आवेदन दे चुकी है पर विधानसभा अध्यक्ष द्वार अभी तक इस मुद्दे पर किसी तरह का निर्णय नहीं लिया है।
इस मुद्दे पर भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के सर्वदलीय बैठक का गुरूवार को बहिष्कार किया था,वहीं आज भी इस मुद्दे पर भाजपा ने हंगामा किया है।भाजपा नेता सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सत्तापक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि डेढ़ साल से नेता प्रतिपक्ष का मामला विधानसभा अध्यक्ष लटका के रखे हैं।ये जेवीएम को मिस्र की पिरामिड की तरह जिंदा रखना चाहते हैं।चुनाव आयोग ने बाबूलाल मरांडी को बतौर बीजेपी का विधायक मान लिया है और राज्यसभा चुनाव में बतौर बीजेपी विधायक अपना वोट कास्ट कर चुकें हैं पर विधानसभा अध्यक्ष उन्हें भाजपा विधायक के रूप में मान्यता देने का मामला लटकाये हुए हैं।
वहीं विधानसभा सत्र शुरू होने पर भाजपा सदस्यों द्वारा किये गये व्यवहार को लेकर सत्तापक्ष के नेता भी काफी नाराज हैं।संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव के दौरान भाजपा विधायक का आचरण काफी निंदनीय है।शोक प्रस्ताव के दौरान दौरान विपक्ष ने ऐसा कर एक नई परिपाटी की शुरुआत की है जो सही नहीं है।वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विपक्षी भाजपा का रवैया सही नहीं हैं। वेलोग चाहते हैं कि राज्य की जनता के हित में मानसून सत्र के दौरान सही उपयोग हो
वहीं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा पूरे हाउस ने देखा बीजेपी का क्या आचरण है। भानु प्रताप शाही को सीखने की जरूरत है।मैं हमेशा कहता हूं राजनीति में पढ़े लिखे लोगों को आना चाहिए भाजपा ने आज जो किया उसके मैं निंदा करता हूं ।सदन किसी के दबाव में नहीं चलेगा ।
रांची से संदीप की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।