Live

नवादा की एक महिला के बैंक खाता से 1.10 लाख की फर्जी निकासी

A
Adminलेखक

अपने पैसे की वापसी को लेकर बैंक से लेकर थाना का चक्कर लगा रही है महिला

NAWADA:-नवादा की एक महिला के खाते से 1 लाख 10 हजार की निकासी फर्जी तरीके से हो गयी है और वह अपने पैसे का वापसी लिए बैंक से लेकर थाना तक का चक्कर लगा रही है पर उसे हर जगह से टरकाया जा रहा है।

मिली जानाकारी के अनुसार हिसुआ के पीएनबी शाखा में धनवा निवासी रूबी देवी का बैंक खाता है।इस खाता से अवैध रूप से 11 दिनों में दस-दस हजार रुपए की निकासी कर ली गयी है। खाताधारक महिला जब अपने अकाउंट का पासबुक अपडेट कराने बैंक गयी तो उसे अपने अकाउंट में कम पैसे मिले।इस बीच बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर को रिचार्ज करने पर 11 दफे 10-10 हजार के हिसाब से कुल 1.10 लाख की निकासी होने का मैसेज मिला ।

1.10 लाख की फर्जी तरीके से निकासी के बाद से महिला एवं उनका पूरा परिवार परेशान हैं।पीड़ित महिला अपनी पैसे की वापसी के लिए पहले हिसुआ स्थित पीएनबी शाखा पहुंची, पर बैंक प्रबंधन द्वारा लगातार बहानेबाजी करते हुए उसे टरकाया जा रहा है।बैंककर्मियों के इस व्यवहार और अपने पैसे की वापसी को लेकर महिला ने हिसुआ थाना मे आवेदन दिया है।आवेदन के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है पर इस मामले मे अभी तक पुलिस किसी तरह की कार्रवाई पुलिस नहीं कर पायी है।

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें