जदयू विधायक गोपाल मंडल का तेजस एक्सप्रेस में अजीबोगरीब हरकत
PATNA:- बिहार की सत्ताधरी दल जदयू के विधायक गोपाल मंडल अजीबोगरीब बयान और हरकतों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहतें हैं।उनके इस अजीबोगरीब बयान को लेकर सत्ता में जदयू की सहयोगी भाजपा के नेता भी कई बार विरोध दर्ज करा चुकें हैं।
जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से अजीबोगरीब हरकत को लेकर सुर्खियों में हैं।मिली जानकारी के अऩुसार बिहार के राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में विधायक गोपाल मंडल की अजीबोगरीब हरकत देखी गयी।उनका एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वे तेजस एक्सप्रेस की बोगी में सिर्फ गंजी और अंडरवियर में घूम रहें हैं।विधायक के इस तरह के पहनावे पर कोच में यात्रा कर रहे दूसरे पैसेंजर ने कड़ी आपत्ति जताई।पैसेंजर की आपत्ति पर विधायक अपनी गलती सुधारने के बजाय उस पैसेंजर के साथ ही गाली-गलौज करने लगे।
विधायक गोपाल मंडल के इस व्यवहार पर उस A1 कोंच के अंदर हंगामा होने लगा,जिसके बाद ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची और विधायक के साथ ही पैसेंजर को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया,हलांकि इस मामले मे किसी पैसेंजर या विधायक ने किसी तरह की लिखित शिकायत रेलवे के अधिकारियों से नहीं की है।
गौरतलब है कि विधायक गोपाल मंडल अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहतें हैं।विरोधी दल के साथ ही अपने सहयोगियों के खिलाफ भी वे बयान देते रहतें हैं,जिसकी वजह से उनके दल और गठबंधन के लोगों को जवाब देते नहीं बनता है।हाल ही में उन्हौने बिहार के डिप्टी सीएम तरकिशोर प्रसाद पर अवैध रूप से रुपयों की उगाही करने का ही गंभीर आरोप लगा दिया था,और जब भाजपा ने इस मुद्दे पर कड़ा रूख अपनाते ही जदयू के शीर्ष पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की तो गोपाल मंडल प्रेस कांफ्रेंस कर उन्हीं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को आई लव यू कहते नजर आये थे।
अरूण चौरसिया,कशिश न्यूज
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।