झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से ...विभिन्न मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच हंगामे के आसार
RANCHI:- झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज 3 सितंबर से शुरु हो रहा है।इस सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने स्तर से तैयारी कर ली है।विपक्षी भाजपा इस सत्र में विभिन्न मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की रणऩीति के साथ आज सदन में जायेगी तो सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हर मुद्दे का जवाब देने की तैयारी कर ली है।इसके बावजूद इस सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।
सीएम हेमन्त सोरेन ने की बैठक
इस विधानसभा सत्र के सिलसिले में मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष की बैठक गुरूवार को हुई ।इस बैठक में सरकार के घटक दलों- झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के मंत्री एवं विधायक शामिल हुए ।बैठक के दौरान सत्र के सुचारू संचालन को लेकर विस्तार से विचार विमर्श हुआ ।
बैठक के बाद सत्ता पक्ष के रणनीति का की जानकारी देते हुए जेएमएम विधायक सुदीप कुमार सोनू ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरीके से तैयार है।वही सहयोगी दल कांग्रेस द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी मैथिली भोजपुरी मगही भाषाओं को शामिल नहीं करने और लैंड बैंक जैसे मुद्दे के सवालों पर jmm विधायक ने कहा कि सरकार हर मुद्दों पर संवेदनशील है और जनहित के हिसाब से काम कर रही है। वही विधायक सुदीप कुमार सोनू ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर महंगाई जैसे मुद्दे को लेकर हमला बोला विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार मैं मॉब लिंचिंग जैसे अपराध पर लगाम लगाया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र महतों ने भी की बैठक
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर सर्वदलीय बैठक की।बैठक से पहले उन्हौने उन्हौने राज्यपाल रमेश बैस से शिष्टाचार भेंट की और फिर मानसून सत्र के निमित्त विधायक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक अपने कार्यालय कक्ष में की।विस अध्यक्ष रवीन्द्र महतों ने इस दौरान उपस्थित सदस्यों से मानसून सत्र के सभी कार्य दिवसों को आपसी समन्वय के आधार पर सदुपयोग करने की अपील की।उन्हौने सभी सदस्यों से कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन की करने का आग्रह किया है।
भाजपा ने सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार
वहीं झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर मुख्य विपक्षी भाजपा पहले से ही हमलावर दिख रही है।विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो द्वारा गुरूवार को बुलायी गई सर्वदलीय बैठक का उसने बहिष्कार किया।इस सत्र को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति बनाने के लिए अलग से बैठक की।बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि पार्टी राज्य की रोजगार नीति को खत्म करने की मांग भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीति की "खामियों" को रेखांकित करते हुए एक मसौदा तैयार किया है।वहीं भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। पिछले 19 महीने में 19 लोगों को भी नौकरी नहीं मिली।राज्य सरकार को जनहित के मुद्दे पर सदन में जवाब देना होगा।
मनोज कुमार,कशिश न्यूज रांची
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।