भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल हुए गंभीर बीमारी के शिकार
संजय जायसवाल ने खुद सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी
पटना:- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गयें हैं।मिली जानकारी के अऩुसार वे एम्स में भर्ती है संजय जयसवाल रेयर बीमारी माने जाने वाली बीमारी के शिकार हो गयें हैं।इस बीमारी के बारे में कहा जाता है कि मनुष्य का शरीर मनुष्य के खिलाफ ही काम करने लगता है।यह बीमारी काफी गंभीर और जानलेवा है।
इस बीमारी की जानकारी खुद संजय जायसवाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव करते दिया।संजय की मानें तो कोलकाता दौरे के दौरान 25 अगस्त को उन्हें बुखार हो गया था।वहां से लौटने के बाद उन्हौने अपना इलाज शुरू कराया।इस समय वे पटना एम्स में भर्ती हैं और अगले कुछ दिनों तक वे एम्स में ही भर्ती रहेगें और इन दौरान किसी से भी नहीं मिले सकेगें।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।