Live

लोजपा में घमासान जारी , सांसद वीणा देवी को पशुपति कुमार पारस ने बनाया लोजपा संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष , चिराग पासवान की संसदीय बोर्ड अध्यक्ष से की छुट्ट

A
Adminलेखक

लोजपा में जारी घमासान थमने का नाम नही ले रहा है .लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद और संसदीय दल के नेता पद से चिराग पासवान को बेदखल करने के बाद उनके चाचा पशुपति कुमार पारस ने अब उन्हे संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी चलता कर दिया है.

लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने लोजपा सासंद वीणा देवी को पार्टी संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है.मुजफ्फरपुर की लोजपा सांसद वीणा देवी स्व रामविलास पासवान और चिराग पासवान की करीबी रही है. लोजपा में टूट के पहले भी चिराग पासवान लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी थे. ऐसे में चिराग को उनके पद से हटाकर वीणा देवी को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर पारस ने चिराग को गहरा झटका दिया है.

दर असल लोजपा तोड़कर चिराग से अलग हुए उनके चाचा पशुपति कुमार लगाता उन्हें झटका पर झटका देते जा रहै है . पशुपति कुमार पारस का केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के बाद भी पारस चुपचाप बैठने वाले नही है और उन्होने एक बार फिर चिराग को झटका दे दिया है.
अपना सब कुछ गवाने के बाद भी चिराग जहां बिहार में आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है तो उनके चाचा उन्हें पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदो से बेदखल कर उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने में लगे है. वीणा दोवी को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर पशुपति कुमार पारस ने एक तीर से दो निशाना साधा है. पहला तो आधी आबादी यानि महिला और दूसरा सवर्ण को यह पद दोकर अगड़ी जाति को खुश करने की कोशिश की गयी है. देखना है अब चिराग पासवान का अगला कदम क्या होता है.
अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज .

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें