सीवान में दो युवकों की हत्या कर शव को चवर में फेंका
SIWAN:-सीवान में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी ।दोनो युवकों का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरआवे और कररुआ के बीच चवर से मिला है।
मिली जानकारी के अऩुसार आज अहले सुबह सजह चवर की तरफ से गुजर रहे थे तो दो शवों को फेंका हुआ देखा,जिसके बाद इसकी सूचना गांव वालें और पुलिस को दी गयी।डबल मर्डर की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी,वहीं मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पर्से से आधार कार्ड मिला जिसमें नगर थाना के दक्षिण टोला निवासी समीम आजम का नाम लिखा हुआ था।आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गयी ।
वहीं मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दोनो युवक कल शाम से ही लापता थे।शाम से ही दोनो की खोज की जा रही थी पर किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पायी थी।आज उन्हें शव मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद वेलोग भाग-भागे आयें हैं।उन्हें नहीं पता चल पा रहा है कि किन लोगों ने किस वजह से इस हत्या को अजाम दिया है।
वहीं मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रमोद दास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही हत्यारे की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किये जायेगा।
सीवन से निरंजन की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।