Live

सड़क , हवाई सर्वे के बाद अब मोटर वोट से नीतीश ने किया बाढ ग्रस्त इलाको का दौरा,कहा बिहार में नदियो को जोड़ने पर भी हो रहा काम

A
Adminलेखक

बिहार में बाढ की विभिषिका के चलते राज्य में फंसे लाखो लोगो की जहां जिंदगी ठहर सी गयी है वही सूबे की मुखिया की नींद हराम हो गयी है. शायद यही वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बाढ ग्रस्त इलाको का दौरा कर रहे है कभी सड़क मार्ग से तो कभी हवाई मार्ग से . लेकिन मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इन दोनो मार्गो के अळावे मोटर वोट के द्वारा भी बाढ ग्रस्त इलाको का दौरा किया और वह भी बिहार का काला पानी माना जाने वाला क्षेत्र कुशेश्वर स्थान का.
मंगलवार को दरभंगा और मधुबनी जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाको का ऐरियल सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब कुशेश्वर स्थान पहुंचे तो वहां उन्होनें मोटर वोट से बाढ ग्रस्त इलाको का दौरा किया. राज्य के जलससंसाधन मंत्री संजय झा के अलावे अधिकारियो की पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री ने सूदूर बाढ ग्रस्त इलाको के मुआयना के साथ बाबा कुशेश्वर स्थान मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर बाढ पीड़ितो के लिये चलाये जा रहे सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया.

इस अवसर पर नीतीश ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि हवाई सर्वेक्षण के बाद हमने मोटर वोट से बाढ ग्रस्त इलाको को जाकर देखा. सी एम ने कहा कि हम लगातार बाढ ग्रस्त इलाको का दौरा करते रहते है ताकि हकीकत का पता चल सके और अधिकारियो को उचित निर्देश दिया जा सके . इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नदियो को जोड़ने का भी काम चल रहा है ताकि पानी कम क्षेत्रो में फैले.
नेपाल में भारी हुई भारी वारिश का असर बिहार की नदियो पर भी साफ दिख रहा है यही वजह है कि सूबे की अधिकांश नदियां उफनायी हुई है. खासकर गंगा , गंड़क , बागमती , कोशी जैसी नदियो का जल स्तर खतरे के निशान से काफी उपर है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री द्वारा लगतार बाढ ग्रस्त इलाको का दौरा किया जा रहा है ताकि बाढ ग्रस्त इलाको के लोगो की परेशानी कम की जा सके और उनके रहने खाने और कोरोना टीकाकरण का कार्य भी संपन्न हो सके.
अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें