कोशी नदी की उपधारा में नाव पलटने से नानी-नाती डूबे...एक शव बरामद
SAHARSA:-सहरसा में नाव पलटने से दो यात्री डूब गये जिसमें से एक का शव बरामद हो गया है जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है।
मिली जानकारी के अऩुसार कोशी नदी के उपधारा में नाव पलट गई ।यह हादसा नौहट्टा के डरहार ओपी क्षेत्र के सितली गांव में हुई है इस नाव पर तकरीबन आठ से दस लोग सवार थे।जिसमें नानी और नाती की डूबने से मौत हो गई।बाकी लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई।हादसा के बाद 65 वर्षीय लालो देवी का शव बरामद कर लिया गया है,वहीं 7 वर्षीय नाती नवनीत कुमार की खोजबीन जारी है।
बताया जा रहा कि कोशी नदी के जलस्तर वृद्धि के कारण गांव में आवागमन बाधित हो गया है। आवाजाही के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है।आठ से दस की संख्या ग्रामीण नाव पर सवार होकर लोग सितली गांव से डरहार बाजार गये थे और पुनः डरहार बाजार से अपने घर सितली गांव लौट रहे थे।इसी क्रम में घर से कुछ ही दूरी पर कोशी की उपधारा में नाव पलट गई जिसमें।65 वर्षीय लालो देवी 7 वर्षीय नाती नवनीत कुमार की मौत हो गई।65 वर्षीय लालो देवी का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन 7 वर्षीय नवनीत कुमार डूबने से अभी लापता है।जिसकी खोजबीन एसडीआरएफ की टीम के द्वारा नदी में की जा रही है।वहीं पुलिस ने बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
रिपोर्ट-मो0 शौकत अली,सहरसा
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।