Live

पीएम मटेरियल के मुद्दे पर सुशील मोदी ने साधी चुप्पी,लालू-राबड़ी शासनकाल के बहाने तेजस्वी पर साधा निशाना

A
Adminलेखक

PATNA:-जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया है।इसके बाद बिहार की राजनीति में इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है।नीतीश के विपक्षी के साथ ही सत्ताधारी दल के नेता भी अपने अपने पार्टी के स्टैंड के हिसाब से बयानबाजी कर रहें हैं।

कभी नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताने वाले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और वर्तमान में भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी अब इस मामले पर चुप रहना पसंद कर रहें हैं।पार्टी के ओबीसी महानगर की बैठक में शामिल होने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे सांसद सुशील मोदी ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश के पीएम मटेरियल के मुद्दे पर उन्हें कुछ नहीं बोलना है।इससे लगता है कि अब वे नीतीश की तारीफ के बजाय भाजपा के स्टैंड के साथ दिखने की कोशिश कर रहें हैं।

नीतीश के पीएम मटेरियल मुद्दे पर चुप्पी साधने वाले सुशील मोदी लालू परिवार पर एक बार फिर से जमकर निशाना साधा है।तेजस्वी यादव से जुड़े मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव का सवाल जबाव देने लायक नहीं होता है।लालू-राबड़ी शासनकाल की याद दिलाते हुए सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी जंगलराज की सरकार बिहार मे फिर से लाना चाहतें हैं।

वहीं ओबीसी की चर्चा करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्गों को भाजपा या जनसंघ ने सत्ता के माध्यम से हमेशा सहयोग किया है।भाजपा की केन्द्र सरकार मेडिकल समेत कई शिक्षण संस्थानों में ओबीसी को आरक्षण दिया है।अति पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है।बिहार के पंचायत चुनाव में एनडीए सरकार ने महिला के साथ ही एससी और एसटी को आरक्षण दिया है। पार्टी के ओबीसी मोर्चा का राज्य स्तरीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 और 5 सितंबर को खगड़िया में होगी।

मंत्री रामप्रीत पासवान ने भी पीएम मटेरियल के मुद्दे पर दिया बयान

वहीं नीतीश कुमार के पीएम मटेरियल के मुद्दे पर बिहार सरकार के मंत्री रामप्रीत पासावन ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा में सदस्यों की संख्या के आधार पर बनतें हैं।सांसद के अलावा प्रधानमंत्री बनने के लिए अलग से किसी तरह की योग्यता का वर्णन संविधान में नहीं किया गया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मटेरियल के मुद्दे पर खुद कुछ नहीं बोल रहें हैं ।ऐसे में जो कई भी इस मुद्दे पर कुछ बोल रहें हैं,वह खुद अपने मुंह मियां मिट्ठु बनने की कोशिश कर रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें