Live

पटना पुलिस ने दिखाई दबंगई...गुटखा नहीं देने पर नाबालिग दुकानदार पर फेंकीं गर्म चाय की केतली

A
Adminलेखक

PATNA:-स्मार्ट पुलिसिंग का दावा करने वाली पटना पुलिस के दबंगई के किस्से अक्सर सुनने और देखने को मिलतें हैं।इस कड़ी में बीती रात राजधानी में ही पटना पुलिस की दबंगई दिखी है,जहां चाय पीने के बाद गुटखा नहीं देने पर एक नाबलिग दुकानदार के उपर पुलिस वालों ने चाय की गर्म केतली फेंक दी जिससे नाबालिग का पैर बुरी तरह से झुलस गया है।पुलिस की यह दबंगई राजधानी के हड़ताली मोड़ के नजदीक पंत भवन के नीचे की है।यहां सूरज नाम का लड़का अपने पिता के साथ चाय की दुकान चलाता है।

कशिश न्यूज से बात करते हुए सूरज ने बताया कि बीती रात बोलेरो में सवार पांच से छह पुलिस वाले उनकी दुकान पर पहुंचे चाय की मांग की... चाय पीने के बाद उनलोगो ने गुटखा और सिगरेट की मांग की.. पर वह गुटखा और सिगरेट नहीं दे सका जिसके बाद पुलिस वाले नाराज हो गये और गाली-गलौज करते हुए चाय से भरी गरम पतीला उसके शरीर पर फेंक दिया,जिससे उसका दोनो पैर झुलस गया है।इस घटना का विरोध करने पर पुलिसवालें ने उसके चाचा की पिटाई कर दी।इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी जिसके बाद सभी पुलिस वाले वहां से फरार हो गये।गर्म चाय की वजह से सूरज का दोनो पैर झुलस गया जिसके बाद से गार्डिनर अस्पताल मे इलाज करवाया गया ।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें