Live

सीवान में एक अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या

A
Adminलेखक

SIWAN:-सीवान में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें नगर थाना क्षेत्र के बबूनिया रोड स्थित रिलायंस डिजिटल शोरूम के पास एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई।

मृत व्यक्ति के पास से एक रेल टिकट भी मिला है जो कि 30 अगस्त का है और उसे सीवान से बस्ती जाना था हालांकि उस टिकट में 2 यात्रियों का नाम है एक लड़की भी है ।लड़की इस मृत वियक्ति का रिश्तेदार हो सकती है,लेकिन मौके पर साथ में कोई भी लड़की नहीं मिली है।एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि यह व्यक्ति अपने घर से यात्रा करने के लिए निकला था ।

मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के निवासी के रूप मे हुआ है।इसके बैग की और तलाशी ली गई तो आधार कार्ड भी मिला है जिस पर नाम अंकित था दुलारचंद यादव ग्राम कोइरिगवां ।इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है वहीं मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

सीवान से निरंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें