Live

फ्रिज में ब्लास्ट के बाद कर शोरूम में लगी आग ,पेट्रोलपंप कर्मियो ने कांके रोड को जलने से बचाया

A
Adminलेखक

Ranchi :- राजधानी के सबसे वीआईपी इलाकों में शुमार कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर्स में रविवार को अचानक आग लग गई , आग लगने की वजह से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई ,लेकिन कार शोरूम के ठीक बगल में स्थित पेट्रोल पंप की महिला कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए मात्र 20 मिनट में ही आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।

फ्रिज में ब्लास्ट आग की वजह ,धुआं देख एक्टिव हुए पेट्रोलकर्मी

जिस कार शोरूम में आग लगी थी उसके ठीक बगल में भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप है ।जैसे ही शोरूम से पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने धुआं निकलता देखा वह अलर्ट हो गए, और समझदारी से काम लेते हुए सबसे पहले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल - डीजल लेने आने वाहनों की आवाजाही रोक दी। पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी के सभी यंत्र मौजूद थे दो महिला कर्मियों ने तुरंत फायर सेफ्टी यंत्र अपने हाथ में लिया और दौड़कर कार शोरूम पहुंचे और मात्र 20 मिनट में ही आग को बुझा दिया। मौके पर थोड़ी देर बाद अग्निशमन की तीन वाहन भी पहुंचे थे।अग्निशमन दस्ते के अधिकारियों ने बताया कि कार शोरूम के अंदर फ्रिज में ब्लास्ट करने की वजह से आग लगी थी इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

बड़ हादसा होने से बचा

कार शोरूम के ठीक बगल में स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी सरिता और राकेश पेट्रोल पंप पर नौकरी ज्वाइन करने से पहले फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग ले चुके है। उन्होंने जैसे ही कार के शोरूम से धुआं निकलते देखा समझ लिया कि अगर आज की लपटें पेट्रोल पंप की तरफ आई तो आधा से अधिक कांके रोड जलकर राख हो जाएगा। यही वजह है कि दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत फायर सेफ्टी यंत्रों से आग पर काबू पाया।अगर आग की लपटें पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो फिर इस इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था।

रांची से राजेश की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें