Live

अवैध बालू खनन के खिलाफ छापामारी करने गयी टीम पर पथराव.... एसडीपीओ और खनन विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त

A
Adminलेखक

वैशाली:- हाजीपुर में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गयी पुलिस एवं खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया...इस पथराव में हाजीपुर SDPO और खनन विभाग की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया दियारा इलाके में पुलिस ने अवैध बालू माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए 1 दर्जन से अधिक नाव को नदी में बहा दिया वही आधा दर्जन नाव को तोड़ कर पानी में डुबो दिया।इसके साथ ही 60 हजार CFT भंडारित बालू जप्त कर एफआईआर कर दिया।यह पूरी कार्रवायी हाजीपुर एसडीपीओ राघव दयाल ओर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई, इस छापामारी के दौरान गंगा ब्रिज थाना और औद्योगिक थाना पुलिस के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल और सैप के जवान काफी मुस्तैद दिखे।

जिला खनन पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने बताया की बालू कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है बीते कल ही भंडारित 35000 CFT बालों पर अवैध भंडारण के लिए एफ आई आर दर्ज कर जब किया गया था और आज फिर एक बार कार्रवाई करते हुए लगभग 22,000 सीएफटी बालू पर एफ आई आर कर जप्त किया गया है एक अनुमान के मुताबिक सरकार को इससे लगभग 40 लाख रुपए के राजस्व की क्षती हो रही थी। वहीं इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हरकंप हैं।इस इलाके में गंगा से बालू उत्खनन मे लगे लोग फरार हैं।

हाजीपुर से पंकज की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें