पूर्णिया में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
पूर्णिया में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिगं कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है।हत्या की यह वारदात जिले के कसबा थाना क्षेत्र के सबदलपुर में हुई है।यहां दिनदहाड़े जमीन विवाद में एक व्यक्ति को तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई।
वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की। मृतक कसबा थाना क्षेत्र के सबदलपुर निवासी दयानंद ठाकुर बताया जा रहा है। मृतक की बेटी काजल कुमारी ने बताया कि दयानंद ठाकुर का अपने ही भाई नरेश ठाकुर से 18 एकड़ खेती की जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। जमीन विवाद को लेकर एक दिन पहले यानी शनिवार को जान से मार देने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद आज दयानंद ठाकुर कसबा थाना शिकायत करने गए थे और शिकायत करने बाद थाना से निकलकर घर जा रहे थे उसी क्रम में घर से एक किलोमीटर पहले खोपाकट्टी के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। तीन गोली लगने से दयानंद ठाकुर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की बेटी और पुत्र ने हत्या का आरोप दयानंद ठाकुर के भाई नरेश ठाकुर के अलावा प्रमोद मिश्रा, चंदन मिश्रा, विक्रम झा,नीरज झा,नीरज झा,आशीष झा सहित कई सगे संबंधी पर लगाया है। वही घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया है।
पूर्णियां से अमित की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।