Live

साइबर अपराधियों ने अरवल एसडीओ के सरकारी खाते से उड़ाए 17 लाख रूपये

A
Adminलेखक

अरवल:-साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं की अब वे आमलोगों के साथ ही सरकारी खजाने पर भी हाथ साफ करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

इन अपराधियों ने अरवल के एक बड़े अधिकारी को निशाना बनाया है। यहां के अनुमंडल पदाधिकारी के सरकारी खाते से साइबर अपराधियों ने 17 लाख रुपए की निकासी कर विभाग को सकते में डाल दिया है। जैसे ही इस मोटी रकम की अवैध निवासी की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी दुर्गेश कुमार को मिली ...पूरे विभाग में खलबली मच गई। जब पूरे मामले की पड़ताल शुरू की गई तब स्पष्ट हुआ की पटना कंकड़बाग के एक्सिस बैंक तथा राजेन्द्र नगर के स्माल फाइनेंस कंपनी के माध्यम से साइवर अपराधियों ने क्लोन खाते का उपयोग कर इस मोटी रकम की निकासी का बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। पैसे की निकासी में क्लोन चेक की बात भी सामने आ रही है। जबकि इसका पूरा वॉल्यूम एसडीओ के पास है। इस निकासी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के नाजिर अनवर इमाम के द्वारा अज्ञात साइवर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।वहीं प्राथमिकी के बाद पुलिस साइबर सेल के सहयोग से मामले की जांच में जुट गयी है।

अरवल से राकेश कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें