Live

डॉक्टर ने डॉक्टर को जान से मारने की दी धमकी

A
Adminलेखक

गोड्डा:-इस वक़्त की बड़ी खबर मेहरमा से निकल कर सामने आ रही हैं जहाँ झारखण्ड का वैक्सीन बिहार में लेजा कर देने का मामला प्रकाश में आया था, अब जब पूरे प्रकरण पर जिला प्रशासन जाँच कर वापिस लौट चुकी हैं तो मेहरमा अस्पताल के डॉक्टर पंकज जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे है, दोनो हाथ को जोड़े मदद की गुहार लगाते डॉक्टर पंकज ने बताया कि मेहरमा अस्पताल के आरोपी प्रभारी डॉक्टर अरविंद उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे है, डॉक्टर पंकज ने आरोपी डॉक्टर का एक ऑडियो भी जारी किया है जिसमे वो गाली देते और जान से मारने की धमकी दे रहे है। डॉक्टर अरविंद वही डॉक्टर हैं जिन पर मेहरमा से लेजा कर बिहार में कोरोना का वैक्सीन देने का आरोप लगा था।

डॉक्टर पंकज ने बताया कि उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी महागामा sdm सहित जिला स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सिविल सर्जन को भी दे दी हैं।और मदद की गुहार लगाई हैं।

रिपोर्ट:- आदित्य आनन्द

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें