राखी बंधवाकर लौट रहे युवक का अपहरण कर 5 लाख की मांगी रंगदारी...
पुलिस ने 24 घन्टे में सकुशल कराया रिहा
PALAMU : पलामू पुलिस ने सिमडेगा के अपहृत युवक मुकेश साहू को सकुशल बरामद कर लिया है और इस मामले में 3 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुकेश का अपहरण 25 अगस्त को उस समय कर लिया गया था जब वह रक्षाबंधन में अपने घर से बहनों से राखी बंधवाकर वापस गढवा लौट रहा था।गढ़वा लौटने के क्रम में डालटनगंज बस स्टैंड से अपहृत को उसके एक परिचित रमकंडा की तरफ लेकर जा रहा था और पहले से बनाएं हुए प्लान के अनुसार परिचित ने ही मुकेश का अपहरण पलामू-गढ़वा सीमा से करा दिया। अपहृत युवक मुकेश साहू गढ़वा में एक आटा-बेसन मिल में कार्य करता था और उस दिन वापस गढ़वा अपने काम पर लौटने वाला था।
घटना तब प्रकाश में आया जब अपहर्ता ने मुकेश के पिता को फोन करके 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी।इसके बाद अपहृत युवक के पिता ने सिमडेगा पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद सिमडेगा एसपी ने पलामू पुलिस से संपर्क किया और टेक्निकल सेल की मदद से अपहृत युवक को पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया है और 3 अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया।
रामगढ़ और चैनपुर पुलिस की मेहनत लाई रंग
अपहरण की घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन रॉय और चैनपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदय कुमार गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया और 24 घन्टे से भी कम समय में अपहृत मुकेश साहू को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही घटना में शामिल 3 अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि की अन्य संदिग्धों से पूछताछ हो रही है।
पलामू से श्रवण सोनी और सिमडेगा से प्रिंस की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।