धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत मामले पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
रांची – धनबाद के दिवगंत जज उत्तम आनंद के मौत मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन एवं जस्टिस एस एन प्रसाद की खंडपीठ ने जज के मौत मामले की चल रही सीबीआई जांच की समीक्षा की।सुनवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने अबतक की गयी जांच से खंडपीठ को अवगत कराया।सीबीआई द्वारा नार्कों टेस्ट के लिए आरोपी को ट्रेन से दिल्ली ले जाने पर आपत्ति जताई।कोर्ट ने कहा कि यह मामला काफी संवेदनशील है।इसलिए आरोपी की दिल्ली से वापसी हवाई मार्ग से होनी चाहिए।
वहीं इस मामले में हुई पिछली सुनवाई के आदेश के अनुसार गृह सचिव एवं एफएसएल निदेशक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए उपस्थित हुए। गृह सचिव ने अदालत को जानकारी दी कि एफएसएल लैब के सुदृढ़ीकरण को लेकर निविदा प्रक्रिया जारी है जल्द ही उसे सुदृढ़ कर लिया जाएगा। अदालत ने अगली सुनवाई में मैन पावर समेत सारे प्रक्रिया को लेकर शपथ पत्र दायर करने के साथ साथ गृह सचिव एवं एफएसएल निदेशक को उपस्थित रहने का निर्देश दिया। वही अदालत ने सुनवाई के दौरान जानकारी मांगी कि झारखंड में कितने लैब है। इस पर महाधिवक्ता ने बताया झारखंड में एक ही लैब है जो नामकुम में मौजूद है।इस लैब में सभी तरह के इंतजाम किये जा रहें हैं ताकि किसी एफएसएल जांच से संबंधित किसी भी रिपोर्ट के लिए सैंपल बाहर नहीं भेजना पड़े।
रांची से राजेश की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।