Live

जिस युवती का परिजन ने कर दिया था अंतिम संस्कार ..वह प्रेमी संग शादी रचा चेन्नई में कर रही थी मस्ती.

A
Adminलेखक

पटना-राजधानी पटना से सटे गौरीचक थाना क्षेत्र में एक अजीबोंगरीब मामला सामने आया है।यहां इस साल के जुलाई माह में अंडारी गांव में एक युवती का शव बरामद किया गया था।इसी गांव की रतिया देवी ने इस शव की पहचान अपने बेटी कुसुम कुमारी के रूप में की थी और धार्मिक रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया था।इस मामले में रतिया देवी ने गांव के ही राकेश नाम के एक युवक एवं उनके सहयोगियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज करवायी थी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू की थी।।दरअसल 5 मई 2021 को कुसुम कुमारी लापता हुई थीकरीब तीम माह बाद 6 जुलाई को अंडारी में एक युवती का शव मिला था।10 जुलाई को कुसुम का शव मानकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।

बेटी ने फेसबुक के माध्यम से जिंदा होने का किया था दावा

दरअसल कुसुम कुमारी अपने प्रेमी के संग चुपके से बाहर भाग गयी थी।दिल्ली होते हे वह चेन्नई पहुंची और वहां अपने प्रेमी से शादी रचा ली पर डर से अपने माता-पिता को सूचना नहीं दी थी।इस बीच घरवाले द्वारा उसका अंतिम संस्कार 10 जुलाई को कर दी थी..इसकी सूचना मिलने पर 12 जुलाई को कुकुम ने फेसबुक के माध्यम से खुद के जिंदा होने की बात कही।फेसबुक पर शेयर की गयी जानकारी परिवार और पुलिस तक पहुंची,जिसके बाद कुसुम को वापस लाने का प्रयास तेज हुआ।इस बीच कुसुम कुमारी गुरूवार को गौरीचक थाना पहुंचकर खुद के जिंदा होने का सबूत दिया।

जिस बेटी का दाह संस्कार परिजनों ने मई माह में ही कर दिया था..उस जिंदा देखकर परिजन की आंखे भर आयी।मां रतिया देवी ने अपनी बेटी से घर चलने की बात कही तो कुसुम ने अपने प्रेमी पति के साथ ही शेष जीवन गुजारने की बात कही।पुलिस कुसुम से पुछताछ के बाद आज शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 164 का बयान करवा रही है।

आखिर दाह संस्कार किया गया शव किसका था ?

कुसुम कुमारी के जिंदा वापस लौट जाने के बाद परिजन और पुलिस के समक्ष यह बड़ा सवाल पैदा हो गया है कि जिस युवती का अंतिम संस्कार उनलोगों ने किया था।वह शव किसका था।पुलिस अब इस बिन्दु पर जांच में जुट गयी है।

अरूण चौरसिया कशिश न्यूज

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें