भाजपा ने कोरोना के तीसरे चरण से निबटने के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर
बोकारो:- चास स्थित वीणा रिजेंसी में भारतीय जनता पार्टी धनबाद बोकारो के द्वारा कोरोना महामारी के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार राष्ट्रीयस्वास्थ्यस्वयंसेवक_अभियान का एक मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि पूर्व बीस सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने महामारी को संभावना व पिछले दिनों पूरे देश में कोविड महामारी के दौरान जो परिस्थिति उत्पन्न हुई और उसके कारण जो असुविधा हुई उस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 35 परसेंट ऐसे रोगी हॉस्पिटल में भर्ती हो गए थे जो होम कोरोन्टेन से ही ठीक हो सकते थे, जिससे देश में बेड का किल्लत झेलना पड़ा, ऑक्सीजन की कालाबाजारी और लोगों में व्याप्त भय के कारण परेशानी और भयावह हो गई भाजपा के कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पूरी जिम्मेवारी के साथ इस महामारी काल में और बढ़ गई है। हमें समाजिक संवेदना ओं के साथ मानव सेवा के कार्य को हर गांव पर करना है इस निहित भाजपा के कार्यकर्ता 30 तारीख तक तैयारी पूर्ण कर लेंगे। आने वाले थर्ड वेब से लोगो को बचाने के लिए यह अभियान पूरे देश मे हर गांव मे यह अभियान चलाया जा रहा।31 अगस्त तक हर बूथों से दो दो कार्यकर्ताओं की सूची जमा करने को कही ताकि 10 तक मंडल स्तर पर परीक्षण शिविर आयोजित हो सके।
रिपोर्ट:- संजीव कुमार
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।