Live

जन आक्रोश रैली में विस्थापितों के समस्याओं को लेकर जेएमएम ने भरी हुंकार

A
Adminलेखक

बोकारो:- विस्थापितों की जमीन, व नियोजन की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो के जिला इकाई ने सेक्टर चार स्थित जाहेरगढ़ मैदान में आयोजित जनाक्रोश महारैली से हुंकार भरी। रैली में 84 मौजों के विस्थापित रैयतों ने भाग लिया।महारैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यवक्ता सह जिलाध्यक्ष हिरालाल मांझी ने कहा कि विस्थापितों से अधिग्रहित अनुपयोगी जमीन वापस करना होगा. किसी भी कीमत पर विस्थापितों के साथ अन्याय हम नहीं होने देंगे.उन्होंने कहा कि विस्थापितों की जमीन बीएसएल ने ले लिया, इसके एवज में ना तो नौकरी दी गयी और ना ही सीएसआर मद से क्षेत्र का विकास हुआ. बीएसएल ने जनता को ठगने का काम किया है जो अब बर्दाश्त करने के योग्य नहीं है.रैली में लोग गाजेबाजे व पारम्परिक हथियारों के साथ पहुंचे. जहां आक्रोश जताया. रैली को दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया. रैली के बाद बीएसएल प्रबंधन को पांच सदस्यीय टीम ने ज्ञापन सौंपा.

रिपोर्ट:- संजीव कुमार

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें