Live

सीने में दर्द की शिकायत पर एम्स पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ,इलाज के बाद वापस लौटे मीसा के आवास

A
Adminलेखक

किडनी और शूगर जैसी गंभीर बीमारियो से जूझ रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बुधवार को सीने में दर्द होने की शिकायत होने पर एम्स जाना पड़ा. अपनी बड़ी बेटी राज्य सभा सांसद मीसा भारती के साथ दिल्ली एम्स पहुचे लालू प्रसाद की जाच कार्डियोलोजी और नेफ्रोलोजी विभाग में करायी गयी .एक ओर जहा कार्डियोलोजी डाक्टर राकेश यादव और नेफ्रोलोजी विभाग के डाक्टर संदीप महाजन ने जाच की बाद पहले से चल रहे कुछ दवाओं में परिवर्तन भी किया . करीब एक घंटे तक एम्स में रहने के बाद डाक्टरो ने लालू प्रसाद को भर्ती नही होने की जरूरत बतलाते हुए उन्हे छुट्टी दे दी .

काफी लंबे समय से किडनी और सूगर समेत करीब डेढ दर्जन बीमारियो से जूझ रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पिछले कुछ महीनो से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है इसी साल जनवरी में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उन्हें एयर एंबुलेंस से रांडी से दिल्ली लाया गया था और कई महीने तक एम्स मे भर्ती रहे और चारा घोटाले में जमानत मिलने के बाबजूद बाहर नही निकले.इसके पूर्व मार्च 2018 में भी वे करीब एक माह तक दिल्ली एम्स में भर्ती रहे थे और अप्रैल में उन्हें छुट्टी मिली थी.

कई गंभीर बीमारियो और चारा घोटाले की सजा भुगत रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुसिबते कम नही हो पा रही है. एक बार फिर डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का मामला खुल जाने और बड़े बेटे तेज प्रताप और जगदानंद सिंह मामले को लेकर भी श्री यादव तनाव मेंहै. ऐसे में अचानक उनकी तबीयत खराब हो जाने से राजद के नेता और लालू के समर्थक चिंचित हो गये. लेकिन एम्स से छुट्टी मिलने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली है. फिलहाल लाल मीसा भारती के दिल्ली आवास वापस लौट गये है.

अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज .

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें