सनकी पति ने गर्भवती पत्नी के साथ ही अपने दो बच्चों की कर दी निर्मम हत्या
कैमूर में एक बड़ी दर्दनाक घटना हुई है जिसमें एक सनकी पति पर अपनी गर्भवती पत्नी के साथ ही दो मासूम बच्चें की धारदार हथियर से काटकर निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है।
त्रिपल मर्डर की यह घटना कैमूर जिला के भभुआ थाना के सोनडीहरा गांव का है।हत्या की इस घटना से पूरे गांव मे सनसनी फैल गयी है।
मिली जानकारी के अऩुसार सोनडीहा गांव का लालबाबू गुप्ता ने मंगलवार की रात में तेज धरदार हथियासे से अपनी गर्भवती पत्नी और दो मासूम बच्चें की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी और रात भर अपने घर मे छुपा रहा।सुबह में पड़ोसियों की नजर मासूम के शव पर पड़ी तो उसने आस-पास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।इसके बाद पुलिस के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी लालबाबू गुप्ता भागने लगा..जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। .
वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी लालबाबू गुप्ता अजीब तरह की बाते करने लगा।पुलिस को उसने बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि पत्नी और बच्चें की हत्या कैसे हो गयी।इस अजीबोगरीब बयान के बाद पुलिस ने से गिरफ्तार कर लिया।
मृतका के पिता फुलेंद्र गुप्ता ने बताया कि मेरा दामाद बेटी को लगातार प्रताड़ित किया करता था. कई बार आकर मैंने खुद समझाया भी था पर से नहीं पता था कि वह उसकी बेटी के साथ ही पूरे परिवार को ही खत्म कर देगा।उउसने पागल की तरह अपनी गर्भवती पत्नी और अपने दो बच्चों शिवम एवं खुशी की दर्दनाक हत्या कर दी।वे चाहतें हैं कि उस सनकी को फांसी की सजा दी जाय।.
वहीं मौके पर पहुंचे भभुआ थानाध्यक्ष रामानन्द मंडल ने कहा कि एक युवक ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।हत्या की वजहों की तलाश पुलिस कर रही है।अब देखना है कि त्रिपल हत्याकंड को इसने अकेले अंजाम दिया है या किसी और की भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से संलिपत्ता है।वहीं हत्या की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का बिषय बनी हुई है।
कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।