सीएम नीतीश कुमार ने 1121 करोड़ की लागत से बने चार एसएच का किया लोकार्पण
पटना: सीएम नीतीश कुमार ने आज बुधवार को चार स्टेट हाइवे का वर्चुउल माध्यम से लोकार्पण किया है।इस दौरान डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री,सांसद और विधायक मौजुद रहे।
चार स्टेट हाइवे का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पहले सड़कों की स्थिति काफी खराब थी पर अब इसमें काफी बदलाव हो रहा है।कई ग्रामीण सड़कों को स्टेट हाइवे में परिणत किया जा रहा है।वहीं कई नये स्टेट हाइवे का भी निर्माण कराया जा रहा है।इससे बिहार की सड़क यात्रा काफी सुगम होती जा रही है।जिन चार स्टेट हाइवे का लोकार्पण किया गया है..उससे लोगों का काफी सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ उसका मेंटेनेंस का काम भी जरूरी है।वे चाहतें हैं कि रेलवे की तरह ही राज्य की सड़कों का मेंटेनेंस हो।सड़कों के किनारे एक की जगह दो-दो पेड़ लगाना चाहिए।इससे लोगों को दोहरा फाईदा होगा।जल जीवन हरियाली योजना की चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि इस योजना के तहत कराये जा रहे वृक्षारोपण से पर्यावरण में काफी बदलाव हो रहा है।
इन सड़कों का सीएम ने किया लोकार्पण
नीतीश कुमार ने आज 1121.32 करोड़ की लागत से चार स्टेट हाइवे का लोकार्पण किया है।ये सड़के राज्य के अलग-लग हिस्से में बनें हैं।इसमें 332 करोड़ की लागत से 41.1 किलोमीटर की घोघा-पंजवारा स्टेट हाइवे-84, 220 करोड़ की लागत से बनी 29.55 किलोमीटर की अकबरनगर-अमरपुर एसएच-85,504 करोड़ की लागत से बनी 55 किलोमीटर की बिहियां-जगदीशपुर-पीरो-बिहटा एसएच-102 और 64.60 करोड़ की लागत से बनी 4.55 किलोमीटर की बीरपुर-उदाकिशुनगंज एसएच-91 पथ के अऩ्तर्गत बिहारीगंज बाईपास है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।