जदयू कार्यालय में लगा जनता दरबार...मंत्री लेसी सिंह ने सुनी लोगों की फरियाद
पटना--मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जनता दरबार दुबारा शुरू किये जाने के बाद अब जेडीयू के मंत्री ने भी जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया है।इस कड़ी में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने जदयू कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी।
जदयू कार्यालय में आये तमाम फरियादियों ने आवेदन देकर मंत्री लेसी सिंह से अपनी समस्या से अवगत कराया।मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्या के निदान के लिए कई अधिकारियों को फोन करके समाधान निकालने का निर्देश दिया।मंत्री लेसी सिंह सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार की तरह ही लोगों की समस्या को सुनने और उनका निदान निकालने की कोशिश कर रही थी।
जिस तरह से मुख्यमंत्री जनता दरबार में तमाम फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हैं वैसे ही तमाम जेडीयू के कार्यकर्ता और आम लोग जेडीयू कार्यालय में आवेदन देकर मंत्री से अपनी अपनी समस्या को रखा ।मंत्री लेसी सिंह ने साफ तौर पर स्थानीय स्तर पर कुछ समस्याएं होने और कई मामले कोर्ट में लंबित होने का हवाला भी दिया है वही कई मामले वैसे भी दिखे जो स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की मनमानी के कारण उनका काम नहीं हो पाया था इसलिए लोगों ने अंतिम रूप से जनता दरबार को ही चुना और मंत्री से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
जेडीयू जिस तरह से विधान मंडल के चुनाव में नंबर 3 की पार्टी बन गई है वैसी स्थिति में जेडीयू की कोशिश है कि लोगों से 1-2--1 मिलकर उनकी समस्याओं का निदान के साथ ही उनका विश्वास पहले की तरह कायम कर सके।
पटना से अवनीश सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।