गड्ढे में डूबने से एक ही गांव के पांच बच्ची की मौत
रक्सौल- रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में एक बड़ा हादसा है,जिसमें एक गड्ढे में डूबने से 5 बच्ची की मौत हो गयी।यह हादसा रक्सौल अनुमण्डल क्षेत्र के रामगढ़वा थाना के अहिरौलिया गाँव की है।
मिली जानकारी के अनुसार बकरी चराने के लिए काफी संख्या में बच्चें एवं बच्चियां खेत की तरफ गयी थी।इसी दौरान जोर से आंधी और तूफान आता देख ये बच्चें भागने लगे...इसी क्रम में पांच बच्चियां पानी से भरे एक गड्ढे में डूब गयी जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गयी।मौत की शिकार सभी बच्चियां अहिरौलिया गाँव की है।बच्चियों के डूबने की खबर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस पांचों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
रक्सौल से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।