Live

जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत

A
Adminलेखक

केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नापूर्णा देवी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत झारखंड के दौरे पर हैं।इसके तहत राज्य के विभिन्नेंन जिलों में वह दौरा कर रही हैं जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है।

इस यात्रा के तहत अन्नपूर्णा देवा ने बुधवार को राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं के साथ मीडिया से बात की।अनपूर्णा देवी ने कहा कि साधारण परिवार में जन्मे बेटी को भाजपा एवं पीएम ने मंत्री बनाकर बड़ा सम्मान दिया है ।इसके लिए वह सभी का आभार जता रही हैं।आभार जताने के लिए वह 16 से 19 अगस्त तक जन आशीर्वाद यात्रा निकाली हैं।

इस यात्रा में लोगो का भरपुर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। यह आशीर्वाद पीएम मोदी के उनके उपर किये गये विश्वास की वजह से मिल रहा है।मोदी सरकार का मूलमंत्र सबको साथ लेकर चलना है।

हमारा प्रयास रहेगा केन्द्र कि जो योजना है उसे राज्य तक कैसे पहुचाया जाय। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जमीन पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है ।इसमें राज्य का भी सुझाव लिया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। भारत सरकार में जितने नए मंत्री बने हैं उनका अपने प्रदेशों में उनका स्वागत हो रहा है। झारखंड में अनपूर्णा देवी जी को जो सम्मान दिया है उसके लिए मोदी जी को झारखंड की जनता आभार जता रही है।मत्री का 473 स्थानों पर इनका अभिनंदन करने की योजना थी जो अब बढ़कर 500 से ऊपर हो गई।उनकी यात्रा राँची के साथ ही बोकारो, धनबाद वं गिरीडीह में हो रही है।

वहीं रांची से बोकारों पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर विधायक, पूर्व सांसद और प्रदेश के कई नेता मौजूद रहे ।अन्नपूर्णा देवी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अंतिम और गरीब व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो,आयुष्मान योजना हो या फिर खाद्य सुरक्षा के तहत अनाज देना हो।उन्होंने कहा कि सभी लोगों का ध्यान रखते हुए वर्तमान समय में केंद्र सरकार सैकड़ों योजना चला रही है।उन्होंने कहा कि देश आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसको लेकर देश में अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। आने वाले आजादी के एक 100 वर्षों में देश किस तरह का हो इसको लेकर महिला, युवा बुजुर्ग, अभिभावक सबके साथ की जरूरत है। आज पूरा भारत प्रधानमंत्री को स्वीकार कर चुका है।ऐसे में प्रधानमंत्री के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सब का प्रयास को लेकर आगे बढ़ना है।

रांची से संदीप और बोकारो से संजीव की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें