Live

22 ट्रेने रद्द

झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ एवं महाराष्ट्र के यात्रियों को होगी विशेष परेशानी

A
Arun Chourasiaलेखक

RANCHI:-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विलासपूर डिवीजन में होने वाले कार्य को देखते हुए रेलवे ने 24 से 30 दिसंबर तक चलने वाली 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।इससे झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ एवं महाराष्ट्र आने जाने वाले यात्रियों को खाश परेशानी होनेवाली है।

इसको लेकर रेलवे ने रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है।अधिसूचना मुताबिक के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर डिवीजन के अंतर्गत ब्रजराजनगर -ईब स्टेशनों के बीच चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा उसी को देखते हुए 24 से 30 दिसंबर तक इन मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कई ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।इससे झारखंड के यात्रियों को खाशी परेशानी होनेवाली है क्योकि हावड़ा से टाटानगर होकर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया हया है।

वहीं गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा –अहमदाबाद एक्सप्रेस को 24 दिसबंर से 30 दिसबंर तक झारसुगोड़ा -रायगढ के बीच पैसेजर बन कर चलाने की अधिसूचना जारी की गई है ताकि आमयात्रियों को थोड़ी राहत मिल सकें.

जिन ट्रेनों के रद्द किया गया है।उसकी सूची नीचे दी जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें