Live

फिल्मी चकाचौंध के बीच अपनी माटी से जुड़ाव जरूरी-अभिनेता पंकज त्रिपाठी, गौपालगंज पहुंचने पर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

A
Adminलेखक

वॉलीवुड और टीवीजगत के मशहुर अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने पुश्तैनी लाके के प्रवास पर हैं।उनका घर बिहार के गोपालगंज के बरौली के बेलसंड गांव में हैं।वे इन दिनों अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रहें हैं।

मशहुर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के गोपालगंज पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा स्वागत और सम्मानित किया गया।जिला अतिथि भवन में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार और सदर एसडीएम उपेंद्र कुमार पाल ने उन्हें थावे महोत्सव का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पंकज त्रिपाठी के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। काफी देर तक सेल्फी का दौर भी चला।

चकाचौंध के बीच गांव और परिवार से कनेक्ट रहना जरूरी

गौरतलब है फिल्मी दुनियां में पंकज त्रिपाठी की एक अलग पहचान है।पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के बल पर एक खाश मुकाम हासिल की है।बॉलीवुड की चकाचौंध से जब भी उन्हें समय मिलता है। वे अपने गांव और अपने शहर में जरूर आते हैं।गोपालरंज स्थित अतिथिगृह में कशिश न्यूज से बात करते हुए भिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि समय मिलने पर वे अपने लोगों से मिलने जरूर आ जेतें हैं। उनका अपने गांव और शहर से एक कनेक्शन है। यहां आने के बाद उन्हें सुकून मिलता है।वे खुद अर्थिंग लेने के लिए अपने गांव में आते हैं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनकी जड़े उनके गांव से जुड़ी हुई हैं। उनका तार बिहार के गोपालगंज से जुड़ा हुआ है। इसलिए जब भी उन्हें समय मिलता है। वे गोपालगंज में आते हैं।

मिमी वेब सीरिज में अलग अंदाज में दिखेगें पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनकी आने वाली वह फिल्म मिमी है। जिसमें उनका बहुत ही बेहतरीन किरदार है। अपकमिंग फिल्म मिमी इस महीने के अंतिम सप्ताह में वेब सीरीज पर आनेवाला हैऔर उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जाएगा।उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली कई और भी फिल्में हैं, जो अभी पाइपलाइन में है। वे भी बहुत जल्द ही दर्शकों के बीच में उपलब्ध होंगी।

कोरोना काल में सेल्फी से दूर रहने की अपील

दरअसल कोरोना संक्रमण के दौर में काफी दिनों तक बॉलीवुड में रहने की वजह से वे अपने घर छुट्टी बिताने नहीं आ पाए थे। लेकिन जब कोरोना संक्रमण कम हुआ है तो यहां पर आए हैं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनके फैंस सेल्फी लेने के लिए आते हैं। उन्हें बहुत अच्छा लगता है। लेकिन कोरोना संक्रमण के दौर में बार बार मास्क हटाना भी सेहत के किये खतरनाक साबित हो सकता है।उऩ्हौने युवाओं से कोरोना गाईडलाईन का पालन करने की अपील की ताकि कोरोना के खतरे से सभी लोग दूर रहें।

गोपालगंज से मजेश की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें