Live

2 पंचायत समिति सदस्य अरेस्ट

शपथ लेते ही पुलिस ने पकड़ा, शराब पीते VIDEO हुआ था वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया खबर है खगड़िया से जहां नेपाल के आलीशान होटल में शराब पीकर ठुमका लगाना 2 नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आज दो पंचायत समिति सदस्यों को सदर अनुमंडल कार्यालय के पास गिरफ्तार कर लिया।

पूरा मामला खगड़िया के चौथम प्रखण्ड से है जहाँ नवनिर्वाचित दो पंचायत समिति सदस्यों को नेपाल के आलीशान होटल में शराब पीकर ठुमका लगाना महंगा पर गया। पुलिस ने आज दोनो पंचायत समिति सदस्यों को सदर अनुमंडल कार्यालय से पद और गोपनीयता का शपथ लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

दोनो के खिलाफ चौथम थाना में थानाध्यक्ष के आवेदन पर केस दर्ज हुआ था।दरअसल आज से कुछ दिन पूर्व चौथम प्रखण्ड के पिपरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गोविंद कुमार और नीरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुरारी कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। आपको बता दें कल भी जिले के गोगरी में शराब पीने के आरोप में एक वार्ड सदस्य गिरफ्तार किया गया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें