Live

16 वें वित्त आयोग की टीम पहुंची रामगढ़

पतरातु पर्यटन बिहार में प्राकृतिक दृश्य एवं वोटिंग का सभी ने लिया आनंद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : 16 वें वित्त आयोग की टीम बुधवार को जिले के पतरातु पर्यटन बिहार पहुंची. मनोज पांडा की अध्यक्षता वाली टीम इस समय झारखंड राज्य के दौरे पर हैं. इस दौरान पर्यटन बिहार में सभी का झारखंडी संस्कृति ढोल नगाड़े के साथ एवं बुके देकर स्वागत किया गया.

बैठक में राज्य सरकार अगले 5 सालों के लिए जिला के समग्र विकास के लिए आर्थिक सहयोग की मांग करेगी. पतरातु पर्यटन बिहार के बाद वित्त विभाग की टीम पतरातू डैम में प्रतिनिधि मंडल वोटिंग प्राकृतिक सौंदर्य दृष्टि का भी आनंद उठाया.

बता दें कि 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम 28 मई 2025 से चार दिवसीय दौरे पर झारखंड परिभ्रमण पर पधारीं हैं और 30 मई को रांची में राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी.

रामगढ़ से एम आर खान की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें