Live

16 वें वित्त आयोग की बैठक समाप्त

राज्य सरकार की ओर से 5 वर्षों के लिए 3 लाख 3000 करोड़ की ग्रांड अनुदान की मांग

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची:झारखंड सरकार के मंत्रियों और विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को 16 वें वित्त आयोग की बैठक संपन्न हुई. 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में करीब 2 घंटे तक बैठक हुई. राज्य सरकार के मंत्रियों की ओर से आने वाले 5 वर्षों के लिए 3 लाख 3000 करोड़ का ग्रांड अनुदान की मांग रखी गई है.

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए 16 वें वित्त आयोग से कई मांग की गई है. वित्त आयोग की तरफ से आश्वस्त किया गया है कि हर संभव सहयोग किया जाएगा. राज्य सरकार उम्मीद भरी नजरों से वित्त आयोग को देख रही है. बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री रामदास सोरेन, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो मौजूद रहे. वहीं बैठक में कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे.

आपको बता दें कि इससे पहले 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी. पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सकारात्मक बात हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें