13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप
ओड़िशा में खेले गये मैच में झारखंड ने राजस्थान को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में
NEWS DESK : 27 जून से 07 जुलाई 2023 तक राऊलकेला ,ओड़िशा में आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड टीम ने अपने तीसरे मैच में हॉकी राजस्थान को 9-0 से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया.
मैच में झारखंड टीम की ओर से निक्की कुल्लू और बिनिमां धान 02 -02 गोल तथा निशा मिंज,पिंकी कुमारी,बालो होरो,रजनी केरकेट्टा और प्रमोद्नी लकड़ा ने एक-एक गोल की. इस मैच में झारखंड के निक्की कुल्लू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।