धमकी
12 कोरोना टीका लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल ने पुलिसिया कार्रवाई होने पर खुदकुशी की धमकी दी
Patna:-कोरोना का 12 टीका लेकर देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले बिहार के ब्रह्मदेव मंडल प्रशासन के रवैये के खिलाफ खुदकुशी करने की धमकी दे रहें हैं।मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड के औराय गांव निवासी ब्रह्मदेव मंडल ने के खिलाफ स्वास्थय विभाग ने मामला दर्ज करवाया है।इसके बाद ब्रह्मदेव मंडल ने धमकी दी है कि यदि इस मामले में अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया या मुकदमा चलाया गया तो वो आत्महत्या कर लेंगे।
दरअसल ब्रह्मदेव मंडल ने 10 माह में 12 बार कोरोना की वैक्सीन लगवा ली और प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें किसी ने रोक-टोक नहीं की.इसकी चर्चा पूरे देश मे हुई और जांच में सही पाए जाने पर स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी डा .विनयकृष्ण प्रसाद ने पुलिस थाने में ब्रह्मदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. ब्रह्मदेव पर धोखधड़ी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया है।जब से उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ तब से वे डरे सहमें हैं।उन्हौने धमकी दी है कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया गया या मुकदमा चलाया गया तो वो आत्महत्या कर लेंगे।
दरअसल मामल दर्ज होने के बाद पुलिस उन्हें खोजने उनके घर जा रही है और वे फरार हो गए हैं.ब्रह्मदेव मंडल के परिजनों ने छापेमारी के दौरान पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया.उनकी पत्नी निर्मली देवी ने कहा कि ज्यादा डोज लेने की वजह से उनके पति के शरीर को काफी फाईदा हुआ है पर उनके पति औऱ परिवार के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।