Live

Bihar

पुल के पिलर के बीच फंसा 11 साल का बच्चा, इलाके में मचा कोहराम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

A
Anurag Goelलेखक

Bihar News :रोहतास में हैरान कर देने वाली घटना हुई है, जहां पुल के पिलर के बीच में 11 साल का बच्चा फंस गया है। फिलहाल बच्चे के रेस्क्यू की कोशिश लगातार 20 घंटे से जारी है लेकिन अब भी कामयाबी नहीं मिली है।

पुल के पिलर के बीच फंसा बच्चा

बड़ी बात ये है कि पहले तो बच्चे के रोने की आवाज पुल के पिलर की गहराई से आ रही थी लेकिन अब आवाज़ भी आनी बंद हो गई है। फिलहाल इस घटना के प्रकाश में आने के बाद मौके पर गांववालों की भारी भीड़ जमा हो गई है। बच्चे को निकालने के लिए गांववालों की हरतरफ से हरसंभव कोशिश की जा रही है।

इस जगह की है ये घटना

ये पूरा मामला रोहतास के नासरीगंज अतिमि पंचायत के अतिमि गांव की है, जहां दाउदनगर सोन पुल के पिलर नंबर 1 और स्लैब के बीचों-बीच 11 साल का बच्चा रंजन कुमार फंसा हुआ है। वह खिरियांव पंचायत के खिरियांव गांव का रहने वाला है। बच्चे के पिता का नाम शत्रघ्न प्रसाद है।

घरवालों को ऐसे लगी खबर

इस पूरे मामले पर पिता शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि बुधवार से ही बेटा रंजन गायब था। वह मानसिक रूप से बीमार है। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन बाद में एक महिला ने पुल के पिलर के बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनी और फिर गांव वालों को इसकी खबर दी, जिसके बाद ये पूरा मामला परिवार वालों को समझ में आया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बच्चे के पिता का कहना है कि पहले तो गांव वालों की सहायता से रंजन को निकालने की कोशिश की गई लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया।

फिलहाल ये घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। मौके पर बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी मौजूद हैं और बच्चे को पिलर के बीच से निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें