Live

BIG NEWS

बगीचे से चल रहा था साइबर क्राइम का अड्डा, पुलिस के हत्थे चढ़े 11 अपराधी, लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA : नवादा साइबर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव और भवानी बीघा गांव स्थित बगीचे से एक साथ 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

बगीचे में चल रहा था साइबर क्राइम का अड्डा

पुलिस के हत्थे चढ़े सभी साइबर ठग धनी फाइनांस इंडिया बुल्स से सस्ते दर पर लोन आदि का प्रलोभन देकर देश के विभिन्न प्रांत के लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में इन साइबर अपराधियों के पास से 34 एंड्रॉयड मोबाइल, 168 पन्ने की डाटा सीट, 1 लैपटॉप, 13 सिम कार्ड और 1 बाइक को जब्त किया है।

लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

पुलिस के हत्थे चढ़े सभी साइबर ठग वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव के राजा राम कुमार, अविनाश कुमार, संतोष कुमार, लखन कुमार, कृष्णा कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सिद्धार्थ शंकर, बिदु कुमार और काशीचक थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पप्पू साव, नेपुरा गांव के भास्कर कुमार और नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के पावा गांव के अजय कुमार शामिल हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें